फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: जैतपुर में चिकन मोमोज खाने से 50 से ज्यादा लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती

Mon, 19 Sep 2022 09:19 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने मोमोज वाले को हिरासत में ले लिया था और उससे पूछताछ की जा रही थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोमोज खाने से 50 से ज्यादा लोग बीमार हुए हैं और ज्यादातर का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैतपुर इलाके में चिकन मोमोज खाने से काफी लोग बीमार हो गए। पुलिस का कहना है कि एक ही परिवार के चार लोग बीमार हुए हैं। स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि इलाके के 50 से ज्यादा लोग चिकन मोमोज खाने से बीमार हुए हैं। जैतपुर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की दी है।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार जैतपुर थाना पुलिस को 15 सितंबर को सूचना मिली थी कि मोमोज खान से काफी लोग बीमार रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर मिले हरि नगर पार्ट-दो निवासी कुनकुन सिंह (57) ने बताया कि उसकी बेटी तन्नू मोमोज लेकर आई थी। मोमोज तन्नू, अनुराधा, प्रेरणा व अक्षत ने खाए थे। मोमोज खाने से चारों की तबीयत खराब हो गई।हालांकि, चारों को अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

पुलिस ने मोमोज वाले को हिरासत में ले लिया था और उससे पूछताछ की जा रही थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोमोज खाने से 50 से ज्यादा लोग बीमार हुए हैं और ज्यादातर का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें