चौधरी ब्रह्मप्रकाश क्षेत्र बदलकर चुनाव लड़े थे
दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री चौ. ब्रह्मप्रकाश तीसरे चुनाव में अपना चुनाव क्षेत्र बदल लिया था। वह इस चुनाव में बाहरी दिल्ली से चुनाव लड़े थे। बाहरी दिल्ली क्षेत्र उनका पैतृक क्षेत्र था। उनका गांव शकूरपुर इसी क्षेत्र का हिस्सा था। जबकि वर्ष 1957 में उन्होंने दिल्ली सदर क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। वह दूसरे चुनाव की तरह तीसरी बाद भी जीतने में कामयाब हुए थे।
16 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई थी
तीसरे चुनाव में 28 उम्मीदवारों में 16 उम्मीदवारों की जमानत जब्त होे गई थी। इस तरह 12 उम्मीदवारों की जमानत बची थी। इन 12 उम्मीदवारों में जीते हुए उम्मीदवारों के साथ-साथ दूसरे स्थान पर रहेे उम्मीदवार शामिल थे। इसके अलावा चांदनी चौक क्षेत्र व दिल्ली सदर में तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय उम्मीदवार भी जमानत बचाने में कामयाब हो गए थे।
तीसरे चुनाव का परिणाम
क्षेत्र जीते दल
नई दिल्ली मीर चंद खन्ना कांग्रेस
चांदनी चौक श्याम नाथ कांग्रेस
दिल्ली सदर शिव चरण गुप्ता कांग्रेस
करोल बाग नवल प्रभाकर कांग्रेस
बाहरी दिल्ली चौ. ब्रह्मप्रकाश कांग्रेस