फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहेली ने ही मार डाला: पहले चाकू से चीरा 'रानी' का सीना, फिर पुलिस को कॉल कर खुद ही फंसी कातिल हसीना

Wed, 31 May 2023 01:50 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

देश की राजधानी दिल्ली से सनसनीखेज खबर सामने आई है। पार्टी में कहासुनी के बाद सहेली ने चाकू मारकर युवती की हत्या कर दी। दोनों ने तड़के तक जमकर शराब पी थी, इसके बाद सीने में चाकू घोंपकर जान ले ली। उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित मजनू का टीला इलाके में यह दिल दहला देने वाली वारदात हुई।
विज्ञापन
Delhi girl murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित मजनू का टीला इलाके में शराब के नशे में धुत एक महिला ने अपनी सहेली की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतका की शिनाख्त रानी (35) के रूप में हुई है। हत्या करने के बाद आरोपी सपना (36) ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन बार-बार बयान बदलने पर पुलिस को उस पर शक हुआ।
विज्ञापन


सख्ती से पूछने पर उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। सपना ने बताया कि सोमवार रात को हुई पार्टी के दौरान रानी ने उसके मृत पिता को गालियां दी थी। दोनों के बीच हुई कहासुनी के दौरान सपना ने सीने में चाकू से कई वार कर उसकी हत्या कर दी। बाद में वह शव के पास बैठी रही। करीब ढाई घंटे बाद उसने पीसीआर कॉल की।

हत्या की बात स्वीकार करने के बाद पुलिस ने सपना को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ कर हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूलरूप से दर्जलिंग, पश्चिम बंगाल की रहने वाली रानी अपनी सहेली सपना के साथ अरुणा नगर, मजनू का टीला इलाके में रहती थी। इसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह गुरुग्राम में एक ब्यूटी पार्लर में नौकरी करती थी। वहीं सपना का 15 साल पहले पति से तलाक हो चुका है। उसकी एक बेटी है जो पति के साथ रहती है।

सपना रानी के साथ एक ही कमरे में रहती थी। वह दिल्ली में वेटर का काम करती है। सोमवार रात को सपना और रानी की दोस्त नेहा ने एक डिनर पार्टी का आयोजन अरुण नगर स्थित अपने घर पर किया था। इसमें तेनजिन के अलावा चार-पांच अन्य लोग शामिल हुए। 

 

पार्टी में शराब पीने के दौरान रानी और सपना में कहासुनी हो गई। लेकिन वहां मौजूद लोगों ने दोनों के बीच सुलह करा दी। घर आने के बाद भी रानी और सपना ने 4.30 बजे तक बैठकर शराब पी। इस दौरान दोनों के बीच दोबारा से झगड़ा हुआ।सपना ने रसोई से बड़ा चाकू लाकर रानी के सीने पर कई वार कर दिए। उसकी हत्या करने के बाद वह वहीं पर बैठी रही।

सुबह सात बजे सपना ने पुलिस को रानी के खून से लथपथ होने की खबर दी
सुबह 7.00 बजे सपना पीसीआर कॉल करने के बाद बताया कि उसकी सहेली की किसी ने हत्या कर दी है। पुलिस मौके पर पहुंची तो सपना ने बताया कि वह छत पर गई थी, इस दौरान किसी ने उसकी सहेली की हत्या कर दी। पूछताछ के दौरान सपना बार-बार बयान बदलने लगी। पुलिस ने रात की पार्टी के बारे में पूछताछ की।

 

नेहा को बुलाकर उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि दोनों की रात को पार्टी में झगड़ा हुआ था। इसके अलावा तड़के सपना ने उसे वीडियो कॉल कर बताया था कि रानी की किसी ने हत्या कर दी है। पुलिस ने जब सपना से पूछा कि उसने इतने देर में कॉल क्यों की तो वह सकपका गई।


 
विज्ञापन

उसने स्वीकार कर लिया कि नशे में उसने रानी के गाली देने पर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह सोचती रही कि किस तरह पुलिस से बचा जाए। इसलिए उसने सात बजे पुलिस को खबर दी। लेकिन पुलिस की पूछताछ में हकीकत का खुलासा हो गया। अब पुलिस रानी के बाकी परिजनों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें