फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: एएसआई दुष्यंत गौतम ने सीबीआई की रणनीति में लगा ली थी सेंध, इसके बावजूद हो गया गिरफ्तार

Fri, 02 Sep 2022 07:43 AM IST
विजय पुंडीर पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली

सार

दुष्यंत के मोबाइल में ऐसे सबूत मिले हैं कि सीबीआई अधिकारियों के होश उड़ गए। उसके मोबाइल पर सीबीआई रेड के मैसेज आ रहे थे। सीबीआई की रेड पड़ने वाली है, सीबीआई टीम चल दी है और सीबीआई टीम पहुंचने वाली है। इसके बावजूद दुष्यंत सीबीआई के हत्थे चढ़ गया। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्दी को शर्मसार करने वाले एएसआई दुष्यंत गौतम ने सीबीआई की रणनीति में सेंध लगा ली थी, इसके बावजूद वह गिरफ्तार हो गया। इस मामले में सीबीआई के कुछ कर्मचारी व अधिकारी भी संदेह के घेरे में आ गए हैं। ऐसे में सीबीआई एएसआई को मैसेज भेजने वालों की तलाश कर रही है। मैसेज भेजने वालों को जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है। 

विज्ञापन


दूसरी तरफ सीबीआई रेड के बाद एसीपी अपने कार्यालय से फरार हो गए। वह हाल ही में पदोन्नति पाकर सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) बने थे। एएसआई महिला ड्रग्स तस्कर से पैसे मांग रहा था।  दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुष्यंत की तैनाती बटालियन में थी। मगर वह बाहरी-उत्तरी जिले के नारकोटिक्स यूनिट का काम कर रहा था। 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सीबीआई ने एएसआई के मोबाइल को जब्त किया है। मोबाइल में ऐसे सबूत मिले हैं कि सीबीआई अधिकारियों के होश उड़ गए। दुष्यंत के मोबाइल पर सीबीआई रेड के मैसेज आ रहे थे। सीबीआई की रेड पड़ने वाली है, सीबीआई टीम चल दी है और सीबीआई टीम पहुंचने वाली है। इसके बावजूद दुष्यंत सीबीआई के हत्थे चढ़ गया। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार ऐसे में सीबीआई ने एएसआई को मैसेज भेजने वालों की तलाश शुरू कर दी है। दूसरी तरफ सीबीआई रेड के पास एसीपी अपने कार्यालय से फरार हो गए। वह हाल ही में प्रमोट हुए थे और इंस्पेक्टर का काम कर देख रहे थे। ये इंस्पेक्टर इंद्रपुरी इलाके में ड्रग्स तस्कर पर गोली चलाने के मामले में भी चर्चा में आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें