फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से हैवानियत: नाबालिग लड़के ने किया दुष्कर्म, पेट में दर्द होने पर डॉक्टर के पास पहुंचे परिजन, सच्चाई जान उड़े होश

Tue, 05 Jul 2022 11:11 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

आरोपी पीड़ित परिवार का करीबी रिश्तेदार है। पुलिस ने परिवार की शिकायत पर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। घरवालों को मामले की जानकारी तब हुई जब किशोरी के पेट में दर्द हुआ। इसके बाद वह उसे लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे। डॉक्टर ने लड़की को कई महीनों का गर्भवती बताया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी-दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में 12 साल की किशोरी के साथ नाबालिग लड़के ने दुष्कर्म किया। कई माह बीतने के बाद जब किशोरी के पेट में दर्द हुआ तो पता चला कि वह कई माह की गर्भवती है। यह जान परिवार के होश उड़ गए और उन्होंने फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी। किशोरी की काउंसलिंग कराने के बाद उसके बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी पीड़ित परिवार का करीबी रिश्तेदार है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। जांच में सामने आया है कि उसने एक शादी समारोह के दौरान वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक एक महिला ने सब्जी मंडी थाने आकर अपनी बेटी के साथ हुए दुष्कर्म की सूचना पुलिस को दी। अपने बयान में महिला ने बताया कि परिवार सब्जी मंडी इलाके में रहता है। नवंबर महीने में परिवार में एक शादी थी। रिश्तेदार व घर के बाकी करीबी लोग घर पर मौजूद थे। इस दौरान उनके करीबी रिश्तेदार के 16 वर्षीय बेटे ने उनकी बेटी के साथ वारदात को अंजाम दिया। किसी को कुछ भी बताने पर उसने किशोरी को जान से मारने की धमकी भी दी।

विज्ञापन

पिछले दिनों किशोरी की तबीयत बिगड़ी तो मां उसे लेकर डॉक्टर के पास लेकर पहुंची। वहां डॉक्टर ने बताया कि उनकी बेटी कई माह की गर्भवती है। इस जान परिवार वालों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। बेटी से पूछताछ की गई तो उसने नाबालिग आरोपी का नाम बताया। बाद में उसके परिवार को भी सारी बात बताकर पुलिस को खबर दी गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें