फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: तिलक नगर में 12वीं की छात्रा पर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला, गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार

Thu, 07 Jul 2022 11:44 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने बताया कि तिलक नगर के तिलक विहार क्षेत्र में हुई वारदात में लड़की के सीने और पेट पर हमला किया गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी लड़की के पड़ोस में ही रहता है।
विज्ञापन
छात्रा पर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के तिलक नगर में एक 12वीं की छात्रा को उसके पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने गुरुवार को चाकू से हमला कर दिया। हमले में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि तिलक नगर के तिलक विहार क्षेत्र में हुई वारदात में लड़की के सीने और पेट पर हमला किया गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी लड़की के पड़ोस में ही रहता है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है। पुलिस टीम गठित कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि आरोपी ने लड़की पर हमला क्यों किया, इस बारे में पता नहीं चल पयाा है। इस संबंध में आरोपी के गिरफ्तार होने या लड़की के बयान देने की हालत में आने के बाद ही पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें