फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather: एनसीआर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ कई इलाकों में बारिश

Tue, 24 Mar 2020 05:57 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कई इलाकों में आंधी के साथ तेज बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। कई इलाकों में तेज आंधी के साथ तेज बारिश हुई। मंगलवार को बारिश की वजह से एनसीआर के कई हिस्सों में बिजली भी गुल रही। हालांकि मौसम विभाग ने भी पूर्वानुमान किया था कि आज शाम से ही मौसम का मिजाज बदल सकता है। कई इलाकों में इसका असर भी दिखने को मिला।

विज्ञापन


नोएडा के साथ-साथ दिल्ली के कई इलाकों में अचानक बादल छा गए जिसके बाद तेज आंधी-तूफान के बीच बारिश शुरू हो गई। अचानक मौसम के बदलाव से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। संभावना यह भी जताई जा रही है कि मंगलवार देर शाम या बुधवार को अच्छी बारिश हो सकती है।

दिल्ली और नोएडा से पहले हरियाणा के रेवाड़ी में भी घने बादल छाए थे। मौसम विभाग ने पहले ही 25 और 26 मार्च को बारिश की संभावना जताई थी। हालांकि मंगलवार सुबह से ही आसमान में धूप निकली थी।
विज्ञापन


ठंडी गर्मी के इस मौसम के बीच अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही गर्मी जोर पकड़ेगी और इस सप्ताह के अंत तक अधिकतम पारा 34 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं अप्रैल महीने के अंत तक भीषण गर्मी के साथ लू चलने के भी आसार हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें