फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Noida: कोरोना वायरस का नौवां मामला आया सामने, लॉजिक्स ब्लॉसम सोसाइटी सीज

Tue, 24 Mar 2020 05:04 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
लॉजिक्स ब्लॉसम सोसाइटी - फोटो : social media
विज्ञापन

नोएडा के सेक्टर-137 में लॉजिक्स ब्लॉसम सोसाइटी को 26 मार्च सुबह 10 बजे तक सैनिटाइजेशन करने के लिए सीज कर दिया गया है। गौतमबुद्धनगर के डीएम बीएन सिंह ने जानकारी दी है कि सोसाइटी के एक निवासी के कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने के बाद यह फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन

 

जानकारी के मुताबिक सोसाइटी में रहने वाली महिला लंदन से आए व्यक्ति के संपर्क में आई थी। सेक्टर 137 के लॉजिक्स ब्लॉसम सोसाइटी में रहने वाली महिला एक कंपनी में काम करती है। दो दिन पहले महिला की जांच हुई थी। स्वास्थ्य विभाग ने पीड़ित महिला के पति और बेटी का सैंपल भी जांच के लिए भेजा है। साथ ही दोनों को क्वारंटाइन में रखा गया है। 

बता दें यह नोएडा में नौवां संक्रमण का मामला है। उत्तर प्रदेश में अब  तक कोरोना वायरस के कुल 32 मामले सामने आए हैं। इनमें एक विदेशी नागरिक है। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण के इलाज के बाद नौ लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि अब तक कोरोना वायरस के चलते  अब तक प्रदेश में किसी की मौत नहीं  हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें