दिल्ली एनसीआर में लगातार बारिश हो रही है।
- फोटो : सोशल मीडिया
आज भारी बारिश की संभावना
विभाग के मुताबिक, शनिवार को भी बारिश का दौर रहेगा। कुछ जगहों पर तेज बारिश की संभावना है। इसको लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इसके अगले दिन भी बारिश का दौर जारी रहेगा व कुछ जगहों पर हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।
16 जगह गिरे पेड़
निगम को पूरी दिल्ली से 16 जगहों से पेड़ गिरने या फिर पेड़ों की शाखाएं गिरने की शिकायत प्राप्त हुई। न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, डिफेंस कॉलोनी, कालकाजी, जंगपुरा, मोदी मिल ओखला, पंचशील पार्क, एशियाड गांव, मंडी गांव, वसंत कुंज, सफदरजंग एन्क्लेव, सेक्टर-17 रोहिणी, मंगोलपुरी, एफ-ब्लॉक मंगोलपुरी, वेस्ट पटेल नगर, मालवीय नगर और छतरपुर से पेड़ गिरने की शिकायत दर्ज की गई। निगम के हिंदूराव अस्पताल के एक भवन की छत की रेलिंग का टुकड़ा टूटकर गिरने से एक कार और कई दो पहिया क्षतिग्रस्त हो गई।