रविवार को सुबह से ही धूप खिली। इससे उमस के साथ चुभन भरी गर्मी का भी एहसास हुआ। दिन भर बादल व सूरज की लुका छिपी का खेल चला। इससे उमस का स्तर को बढ़ा दिया। लोग पसीने से तरबतर दिखे। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान एक डिग्री कम 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, शाम को भी तेज हवाएं चली। इससे तापमान में कमी देखने को मिली। नमी का स्तर 57 फीसदी रहा।
पालम में 34 के पार पहुंचा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक पालम में सर्वाधिक गर्म इलाका रहा। यहां अधिकतम 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, लोधी रोड में 34.6, रिज व आया नगर में 34.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
संतोषजनक श्रेणी में पहुंची आबोहवा
राजधानी में लगातार तीसरे दिन भी आबोहवा संतोषजनक श्रेणी में बरकरार है। रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 56 रहा, जोकि संतोषजनक श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 100 के पार दर्ज किया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से संतोषजनक श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार तक हवा संतोषजनक श्रेणी में बनी रहेगी। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में गाजियाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 36 दर्ज किया गया। यह अच्छी श्रेणी में है। नोएडा में एक्यूआई 44, ग्रेटर नोएडा में 98, गुरुग्राम में 98 व फरीदाबाद में 93 एक्यूआई रहा।
रविवार को दिल्ली का तापमान
अधिकतम तापमान - 35.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान - 26.2 डिग्री सेल्सियस
सोमवार को दिल्ली के मौसम का अनुमान
अधिकतम तापमान - 36 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान - 26 डिग्री सेल्सियस