फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की आपबीती: अपहरण किया, फिर आंखों पर पट्टी बांधकर दोनों हाथों की उंगलियां काटी...दुकान के बाहर फेंककर फरार

Sun, 07 Jul 2024 06:25 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, होडल

सार

हमलावरों ने छह महीने पहले भी उसके साथ झगड़ा किया था। आरोप है कि इसी रंजिश में वारदात की गई। वारदात के दौरान आरोपियों ने स्कार्पियो गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
पीड़ित युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में बीडीपीओ कार्यालय के बाहर 21 जून की सुबह एक युवक पर फायरिंग के मामले में फरार चल रहे आरोपी रूपेश का कुछ युवकों ने बुलंदशहर के पास अपहरण कर लिया और उसकी आखों पर पट्टी बांधकर दोनों हाथ की उंगलियां काट दिए। बाद में आरोपी युवक घायल रूपेश को हसनपुर चौक के निकट दुकान के बाहर फेंककर फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को शहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया, लेकिन बाद में वहां से उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। 

विज्ञापन
Trending Videos

घायल रूपेश ने होडल निवासी नीटू उर्फ भोला सहित तीन दर्जन से अधिक युवकों पर कुल्हाड़ी से हाथ काटे जाने का आरोप लगाया है। इस मामले में उसकी सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही है। खबर लिखे जाने तक मामले की लिखित शिकायत नहीं दी गई है। बता दें कि 21 जून को हसनपुर चौक के निकट फायरिंग हुई थी। इसके बाद नीटू उर्फ भोला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह अपने साथी नरवीर उर्फ भोला, हेमू उर्फ हेमबाबू व रामबाबू के साथ जिम करने के बाद हसनपुर चौक के निकट एक दुकान पर जूस पी रहा था। इसी दौरान गाड़ी व बाइकों पर सवार होकर आए हमलावरों ने नरवीर पर फायरिंग कर दी, जिसमें वह घायल हो गया। 

बताया गया कि हमलावरों ने छह महीने पहले भी उसके साथ झगड़ा किया था। इसी रंजिश में वारदात की गई। वारदात के दौरान आरोपियों ने स्कार्पियो गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। बाद में पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, होडल निवासी रूपेश उक्त वारदात में फरार चल रहा था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में घायल रूपेश ने आरोप लगाया है कि नीटू उर्फ भोला ने अपने तीन दर्जन साथियों के साथ उसे बुलंदशहर के सैदपुरा गांव से उठाया था।
विज्ञापन

बाद में आरोपियों ने उसकी आंखों पर पट्टी बांधकर कुल्हाड़ी से उसके दोनों हाथों की उंगलियों को काट दिया। घटना के बाद आरोपी उसे होडल के हसनपुर चौक के निकट दुकान के बाहर डालकर फरार हो गए। डीएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि फायरिंग के मामले में रूपेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज है, जिसमें वह फरार चल रहा था। शनिवार की देर रात किसी ने उसके हाथ की उंगलियों को काटकर हसनपुर चौक के निकट फेंक दिया। पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। अभी घायल युवक द्वारा लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें