फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कश्मीर और शिमला से ज्यादा ठंडा रहा दिल्ली-एनसीआर

विज्ञापन
विज्ञापन
-दिल्ली का न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, अभी राहत के आसार नहीं
विज्ञापन

-विशेषज्ञों ने कहा, मौसमी दशाओं की वजह से बनी इस तरह की स्थिति
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में बृहस्पतिवार की सुबह उत्तराखंड के देहरादून, हिमाचल प्रदेश के शिमला और जम्मू व कश्मीर के जम्मू व बटोटे से ज्यादा सर्द रही। बीते सप्ताह से दिल्ली के साथ गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद व गाजियाबाद के कई इलाके देश के मशहूर हिल स्टेशन से ठंडे हैं। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि चाराें स्टेशन 4.5 डिग्री से ज्यादा गर्म रहे। मौसम वैज्ञानिक इसकी बड़ी वजह पहाड़ी और मैदानी इलाके की मौसमी दशाओं में देख रहे हैं। विशेषज्ञों की नजर में हालांकि इस तरह की घटना सामान्य हैं। मौसमी दशाओं से सर्दी के दिनों में कई बार इस तरह की स्थिति बन जाती है।
भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में इस वक्त एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसमें सतह की हवाएं चारों दिशाओं में फैल रही हैं। इस तरह की जो मौसमी दशा बनी है, उसमें धरती की ऊपरी सतह पर उत्तर दिशा से आने वाली सर्द हवाएं इस इलाके में नीचे उतर रही हैं। इससे तापमान में कमी आई है। चार दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

दूसरी तरफ मौसम विशेषज्ञ वरुण गुलाटी ने कहा कि इन दिनों उत्तर-पश्चिमी बर्फीली हवाएं हिमालय से सीधे मैदानी इलाकों में पहुंच रही हैं। दिल्ली के ऊपर आसमान साफ रहने से रात में जमीन की गर्मी तेजी से निकल जाती है। इससे रात का तापमान तेजी से गिरता है। दूसरी तरफ देहरादून, शिमला जैसे पहाड़ी इलाकों में बादलों की वजह से गर्मी धरती के वातावरण में फंस जाती है। इसलिए वहां तापमान ज्यादा रहता है। इस साल दिसंबर और जनवरी में उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से काफी कम बारिश हुई। इससे पहाड़ों में बर्फ कम पड़ी और ठंडी हवाएं बिना रुकावट मैदानों तक पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

कब माना जाता है कोल्ड डे?
मैदानी इलाकों में जब न्यूनतम तापमान दस डिग्री से कम रहे और अधिकतम तापमान में भी सामान्य से 4.5 से 6.5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ जाए तो उस दिन को कोल्ड डे यानी शीत दिवस के रूप में दर्ज किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें