फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi-NCR Pollution: हवा की गति कम होने से खराब श्रेणी में पहुंची आबोहवा, ग्रेनो की वायु सबसे अधिक प्रदूषित

Mon, 29 Apr 2024 11:16 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सीपीसीबी के अनुसार, एनसीआर में ग्रेटर नोएडा का सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया। यहां एक्यूआई 314 रहा, यह बेहद खराब श्रेणी है। फरीदाबाद में 272, गुरुग्राम में 264, गाजियाबाद में 196 व नोएडा में 218 एक्यूआई दर्ज किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में हवा की गति कम व दिशा बदलने से आबोहवा में खराब श्रेणी में पहुंच गई है। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 224 रहा, जो कि खराब श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 200 के पार दर्ज किया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से खराब श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को हवा मध्यम श्रेणी में पहुंच सकती है।

विज्ञापन


भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक सोमवार को औसतन 10-25 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा पश्चिम से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चली। वहीं, मंगलवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चलेगी। इस दौरान हवा की गति 16 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है। बुधवार को भी हवा दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पश्चिम दिशा से चल सकती है। हवा की गति 12 से 25 किमी रहने के आसार हैं। बृहस्पतिवार को हवा उत्तर-पश्चिम से दिशा से चलेंगी। इस दौरान हवा की गति 20 से 15 किमी प्रति घंटे रहने की उम्मीद है।

ग्रेटर नोएडा की हवा रही सबसे अधिक प्रदूषित
सीपीसीबी के अनुसार, एनसीआर में ग्रेटर नोएडा का सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया। यहां एक्यूआई 314 रहा, यह बेहद खराब श्रेणी है। फरीदाबाद में 272, गुरुग्राम में 264, गाजियाबाद में 196 व नोएडा में 218 एक्यूआई दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें