फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कैब चालक मनु ने साझा किए अपने अनुभव, बोलीं- आपकी इच्छाशक्ति तय करती है, सफलता का रास्ता

Thu, 05 Mar 2020 06:49 PM IST
प्राची प्रियम माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
विज्ञापन
कैब चालक मनु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एनसीआर में ऊबर कैब चलाने वाली मनु मलिक की नजर में कोई भी काम मुश्किल या आसान नहीं हैं। उनके अनुसार आप क्या करना चाहते हैं, उसे लेकर आपकी इच्छाशक्ति कितनी है। यह आपके काम की सफलता को तय करता है। मनु बचपन में मां के साथ घरों में साफ-सफाई के काम में हाथ बटाती थी, क्योंकि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। 

विज्ञापन


पिता टीबी की बीमारी के कारण कुछ कर नहीं पाते थे। वहीं मां घरों में काम करके किसी तरह परिवार चलाती थीं। मनु बताती हैं कि जिनके घर वह काम के लिए जाती थीं। वो लोग बहुत अच्छे थे। उन्होंने मनु को पढ़ाई करने और सपने देखने के लिए प्रेरित किया। मनु को बचपन से कार बहुत पसंद थी, जहां काम करती थी, उन लोगों ने कार चलाना भी सिखाया। 

जब एक बार मनु ने उन्हें बताया कि वह कार खरीदकर चलाना चाहती हैं, लेकिन कार खरीदने के पैसे उनके पास नहीं है, तो उन लोगों ने उन्हें बैंक लोन के बारे में जानकारी दी। मनु ने लोगों की मदद से बैंक जाकर लोन की प्रक्रिया जानी और लोन पर कार खरीद ली। लोन की किस्त जमा करने के लिए वह दो साल से कैब ड्राइवर के रूप में काम कर रही हैं। 
विज्ञापन


मनु कहती हैं कि कोई काम छोटा बड़ा नहीं होता। मुझे अपने पुराने काम से कोई दुख नहीं है, लेकिन एक सपना जरूर था कि मैं खुद का काम करूं। कैब चालक बनकर मेरा सपना पूरा हो गया। मैं अपनी जरूरत और सुविधानुसार कैब चलाने का वक्त तय करती हूं। मेरी ज्यादातर राइड नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद के बीच होती हैं। 

विज्ञापन

इस दौरान तरह-तरह के लोग मिलते हैं। कई नए अनुभव मिलते हैं। जब शुरुआत की थी तो थोड़ी झिझक होती थी कि कैसे होगा। लोग बड़ी हैरानी से मुझे देखते थे कि कोई महिला कैब चालक भी है। लेकिन अब धीरे-धीरे मेरी आदत हो गई है। लोग तो आज भी महिला कैब चालक देखकर हैरान होते हैं। लेकिन मेरे लिए यह रोज का काम है। 

कई सवारियां तरह तरह के सवाल पूछती हैं। मैं हंसकर सबके जवाब देती हूं। हां लेकिन हमेशा सतर्क रहती हूं, क्योंकि महिला होने के नाते अपनी सुरक्षा का ध्यान रखना भी आवश्यक है। धीरे-धीरे मेरी गाड़ी की किस्त पूरी होने वाली है। जिससे मेरी बचत शुरू होगी। फिर मेरी कोशिश है कि जितना हो सके अपने कैब के व्यवसाय को और बढ़ाऊं, क्योंकि अच्छे सपने देखने और मेहनत करने से हर मंजिल आसान हो जाती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें