इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने आरआरटी (रैपिड रिस्पांस टीम) का गठन किया है, जो संदिग्ध मरीजों पर कड़ी निगरानी रखेगी। सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने बताया है कि राजनगर एक्सटेंशन की एक सोसायटी में संदिग्ध मरीज बुधवार को सामने आया। वहां पर टीम भेजी गई थी, जिसने शुरूआती लक्षणों के आधार पर मरीज को दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
मरीज तीन दिन पहले ही ईरान की राजधानी तेहरान से आया था। उससे पहले भी उसने कई देशों की यात्रा की थी। दो दिन पहले ही उसका सैंपल लिया जा चुका है, जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है। कविनगर निवासी एक व्यक्ति के साउथ कोरिया से लौटने के बाद सैंपल दिल्ली भेजा गया है। टीम मरीज के घर भेजी गई थी, जहां पर उन्हें सलाह दी गई है कि मरीज को घर के एक कमरे में ही रखा जाए।
घर के किसी भी व्यक्ति को नजदीक न जाने दिया जाए। मुंह पर मास्क लगाकर रखे और थोड़े-थोड़े समय पर साबुन से हाथ धोएं। इसी तरह से इंदिरापुरम से जुड़ी एक संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट आ गई है, जिसमें कोरोना वायरस नहीं पाया गया है।