फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार पर जब टूट पड़े अधिवक्ता: दरवाजा बंद कर कार्यालय में वकीलों ने पीटा, कपड़े फाड़े, इस बात को लेकर शुरू हुआ था विवाद

Sat, 18 Jun 2022 11:43 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

तहसीलदार अपने कार्यालय में बैठे थे तभी कुछ अधिवक्ता कार्यालय में पहुंचे। किसी बात पर अधिवक्ताओं और तहसीलदार के बीच बहस होने लगी। आरोप है कि अधिवक्ताओं ने अंदर से कमरा बंद कर लिया तहसीलदार के साथ मारपीट की। इससे उनके कपड़े भी फट गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा में डाढ़ा गांव स्थित तहसील सदर में शनिवार को कुछ अधिवक्ताओं ने तहसीलदार की पिटाई कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने दरवाजा बंद कर कार्यालय के अंदर तहसीलदार को पिटा है। जिसमें तहसीलदार के कपड़े फट गए और चोट भी आई है। तहसीलदार ने कुछ अधिवक्ताओं पर पिटाई का आरोप लगाया है और छह के खिलाफ इकोटेक वन थाने में शिकायत दी है। शिकायत पर पुलिस मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


सदर तहसील में तहसीलदार यदुवंश कुमार वर्मा है। शनिवार की शाम करीब चार बजे वो अपने कार्यालय में बैठे थे। तभी कुछ अधिवक्ता कार्यालय में पहुंचे। किसी बात पर अधिवक्ताओं और तहसीलदार के बीच बहस होने लगी। आरोप है कि अधिवक्ताओं ने अंदर से कमरा बंद कर लिया और तहसीलदार की पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग कार्यालय पर पहुंचे तो दरवाजा बंद था। कुछ देर बाद अधिवक्ता कार्यालय से बाहर निकले और चले गए। पिटाई से तहसीलदार के कपड़े फट गए और चोट भी आई है।

वहीं तहसीलदार ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों के साथ पुलिस को दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तहसीलदार का मेडिकल कराया है। उसके बाद अधिवक्ता अनिल भाटी, विनय चपराना, उज्ज्वल भाटी, तुषार भाटी, बिजेंद्र सिंह और अजुद्दीन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

एक आदेश की नकल नहीं देने पर हुआ विवाद
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने एक आदेश की नकल लेने का आवेदन किया था। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में भी इसकी शिकायत की थी। अधिकारियों ने तहसीलदार को निर्देशित  किया था कि अगर किसी को इसमें आपत्ति है तो वहीं बात पत्र में लिखकर आवेदनकर्ताओं को दे दें। नकल नहीं मिलने पर विवाद होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

एसडीएम सदर ने घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
मामले को लेकर एसडीएम सदर अंकित कुमार का कहना है कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। कार्यालय आम जनता और पीड़ितों के लिए है। इस मामले की जांच की जा रही है। मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को भी लिखित शिकायत दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें