केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, सबसे साफ हवा 19 एक्यूआई के साथ गाजियाबाद की दर्ज की गई है। वहीं, ग्रेटर नोएडा का 26 व गुरुग्राम का 29 एक्यूआई रहा। केंद्र की वायु मानक संस्था सफर के मुताबिक, पीएम 2.5 से बड़े कणों की पीएम 10 में 42 फीसदी हिस्सेदारी रही। पीएम 10 का स्तर 19 व पीएम 2.5 का स्तर 10 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रहा।
सफर का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिनों में हवा की रफ्तार आठ से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की जा सकती है। हवा की गुणवत्ता साफ श्रेणी में बनी रहेगी। बता दें कि एक दिन पहले नोएडा को छोड़कर पूरे दिल्ली-एनसीआर की हवा साफ श्रेणी में दर्ज हुई थी। नोएडा की हवा 55 एक्यूआई के साथ संतोषजनक श्रेणी में रिकॉर्ड की गई थी।
दिल्ली-एनसीआर का एक्यूआई
दिल्ली-44
फरीदाबाद-31
गाजियाबाद- 19
ग्रेटर नोएडा- 26
गुरुग्राम- 29
नोएडा- 49