फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली सांसें: खराब श्रेणी में दिल्ली-एनसीआर की हवा, अगले तीन दिन तक राहत नहीं मिलेगी राहत

Wed, 09 Feb 2022 08:27 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में कोहरा छाए रहने के साथ बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता खत्म होने के साथ दिल्ली-एनसीआर का मौसम खुलने को तैयार है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में सुबह हल्का कोहरा छाए रहने के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ सूरज और बादलों के बीच लुकाछीपी का खेल चलेगा। सप्ताह के अंत तक अधिकतम और न्यूनमतम तापमान में बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने बुधवार के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए पूरा दिन बारिश की संभावना जताई थी। तड़के हल्की बारिश दर्ज हुई और दोपहर तक बादल छाए रहे। सुबह साढ़े आठ बजे तक 16.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। दोपहर बाद सूरज निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली। अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 21.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से चार अधिक 12.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 53 से 100 फीसदी तक दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में कोहरा छाए रहने के साथ बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इससे अगले दो दिनों में दिनभर मौसम साफ रहने के साथ 20 से 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के संभावना है। सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन


खराब श्रेणी में रही दिल्ली-एनसीआर की हवा
दिल्ली-एनसीआर की हवा बुधवार को भी खराब श्रेणी में रही है। एनसीआर में सबसे बेहतर हवा 166 एक्यूआई के साथ ग्रेटर नोएडा की रिकॉर्ड की गई है। वायु  गुणवत्ता की निगरानी करने वाली एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिनों तक हवा की गुणवत्ता में अधिक बदलाव की संभावना नहीं है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 227, फरीदाबाद का 225, गाजियाबाद का 243,  गुरुग्राम का 226 व नोएडा का 194 एक्यूआई रिकॉर्ड हुआ। वायु मानक संस्था सफर के मुताबिक, बीते 24 घंटे में हुई बारिश की वजह से वायु गुणवत्ता अधिक नहीं बिगड़ी है। अगले तीन दिनों तक मौसम में बदलाव नहीं होने की वजह से हवा की गुणवत्ता पर अधिक असर नहीं पड़ेगा। बीते 24 घंटे में हवा में पीएम 10 का स्तर 186 व पीएम 2.5 का स्तर 105 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन


अधिकतम तापमान- 22 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- नौ डिग्री सेल्सियस 
सूर्यास्त का समय: 6:07 बजे
सूर्योदय का समय: 7:03 बजे
-सुबह हल्का कोहरा छाया रह सकता है। दिनभर सूरज और बादलों के बीच लुकाछीपी  का खेल चलेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें