फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: इसी महीने दिल्ली एम्स को मिल सकता है नया निदेशक, 31 में से 17 आवेदन बाहरी

Wed, 09 Feb 2022 06:06 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

अभी तक चर्चा थी कि डॉ. गुलेरिया का कार्यकाल आगामी कुछ माह या वर्ष के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है लेकिन कुछ महीने पर विज्ञापन जारी होने के बाद इन कयासों को विराम लगा। नए निदेशक के लिए अब नियुक्ति प्रक्रिया लगभग अंतिम चरण में पहुंच गई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को जल्द ही नया निदेशक मिल सकता है। जानकारी मिली है कि इस माह के अंत तक निदेशक की नियुक्ति को लेकर प्रक्रिया पूरी होने जा रही है जिसके बाद आगामी माह में नए निदेशक जिम्मेदारी संभालेंगे।

विज्ञापन


एम्स प्रबंधन से ही जुड़े एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि निदेशक पद के लिए बीते साल नवंबर माह में एक विज्ञापन जारी हुआ था। इसके तहत अब तक आए आवेदनों में से 31 नाम सूची में शामिल किए हैं। इनमें से करीब 17 आवेदन एम्स से बाहर अन्य अस्पतालों से आए हैं। इनमें चंडीगढ़ पीजीआई से लेकर अन्य संस्थान शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया कि वर्तमान निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया का कार्यकाल अगले माह पूरा हो रहा है। अभी तक चर्चा थी कि डॉ. गुलेरिया का कार्यकाल आगामी कुछ माह या वर्ष के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है लेकिन कुछ महीने पर विज्ञापन जारी होने के बाद इन कयासों को विराम लगा। नए निदेशक के लिए अब नियुक्ति प्रक्रिया लगभग अंतिम चरण में पहुंच गई है।
विज्ञापन


उन्होंने यहां तक बताया कि नए निदेशक पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी एम्स को विश्व स्तरीय विश्वविद्यालय बनाने की होगी। यह प्रोजेक्ट बीते कई वर्षों से चल रहा है और हाल ही में इसे लेकर प्रक्रिया तेज भी हुई है। उम्मीद है कि नए निदेशक के कार्यकाल में यह प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें