दिल्ली में पार्टी में दोस्तों के बीच विवाद हो गया। विवाद में दोस्तों ने एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्या के बाद जीजा-साले फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
दिल्ली के बवाना इलाके में शनिवार रात पार्टी करने के दौरान एक युवक की उसके दोस्तों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी जीजा-साले फरार हो गए। इस बाबत पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। मृतक की शिनाख्त ई ब्लॉक सेक्टर दो बवाना औद्योगिक क्षेत्र निवासी प्रदीप के रूप में हुई है।
विज्ञापन
वह इलाके में स्थित फैक्टरी में काम करता था। शनिवार रात 10.20 बजे पुलिस को एक युवक की हत्या किए जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रदीप को पास के अस्पताल में ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जांच में पता चला कि प्रदीप अपने साथ रहने वालें दोस्तों सुशील, सुरजीत व ललन के साथ रात में पार्टी कर रहा था। इसी दौरान उसका सुशील से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान प्रदीप ने सुशील पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में चोट लगी।
विज्ञापन
गुस्साए सुशील और उसके जीजा ललन ने प्रदीप के पेट में चाकू घोंप दिया और दोनों फरार हो गए। पुलिस प्रदीप को महर्षि वाल्मीकि अस्पताल लेकर गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।