फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Delhi Murder: मैंने तो मर्डर कर दिया, अब तो मैं जेल जाऊंगा... हत्या के वक्त यही गुनगुना रहा था नाबालिग हत्यारा

Fri, 24 Nov 2023 08:55 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

Delhi Crime: हत्याकांड से जुड़ा वीडियो जिसने भी देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए। घटना के बाद से वेलकम जनता कॉलोनी के लोग भी बुरी तरह दहशत में हैं। घटनास्थल की संकरी गली में सन्नाटा पसरा है।
Delhi Murder Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली को दहला देने वाले वेलकम हत्याकांड में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब सामने आया है कि हत्या के दौरान नाचते हुए नाबालिग हत्यारा गुनगुनाता भी रहा था। वह 'मैंने तो मर्डर कर दिया, अब तो मैं जेल जाऊंगा...'। यूसुफ (17) हत्याकांड में शामिल नाबालिग आरोपी मंगलवार रात हत्या करने के दौरान नाचते हुए बस यही कह रहा था। उसे पुलिस का भी डर नहीं था। संकरी गली में आरोपी बेहद दरिंदगी के साथ यूसुफ पर वार कर रहा था।

वहीं, पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी ने यूसुफ पर 50 नहीं, बल्कि 100 से ज्यादा वार किए थे। हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। जिसने भी वीडियो देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए। घटना के बाद से वेलकम जनता कॉलोनी के लोग भी बुरी तरह दहशत में हैं। घटनास्थल की संकरी गली में सन्नाटा पसरा है। गुरुवार को मीडिया के वहां पहुंचने पर ज्यादातर लोगों ने अपने-अपने घरों के दरवाजे बंद ही रखे। बड़ी मुश्किल से एक महिला ने बताया कि वारदात के समय आरोपी हंसता हुआ नाच रहा था। 

कोई उसकी तरह बढ़ता तो वह चाकू लेकर उसे दौड़ा रहा था। हत्याकांड के बाद आरोपी वहां से बड़े ही आराम से चला गया। करीब 2 मिनट 23 सेकंड के दिल दहला देने वाले वीडियो में नाबालिग नारंगी रंग के चाकू को लहरा-लहराकर लोगों को ललकार भी रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद यूसुफ का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

बाद में आरोपी को पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी को बुधवार ही जेजे बोर्ड में पेश कर दिया था। यहां उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाबालिग के चेहरे पर हत्याकांड के बाद जरा भी डर या पछतावा नहीं था, बल्कि वह यही कहे जा रहा था कि कुछ दिन बाद दोबारा बाहर आ जाएगा।
Next
AU ऐप में पढ़ें