एनडीएमसी 75 विभिन्न स्थानों पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की तैयारी कर रही है। इनमें 45 एनडीएमसी और नवयुग स्कूल सहित नेहरु पार्क, तालकटोरा गार्डन, लोधी गार्डन, एनडीएमसी मुख्यालय, पालिका केन्द्र, सरकारी कार्यालय और कामकाजी महिला छात्रावास शामिल हैं।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) की ओर से 75 जगहों पर योग शिविरों का आयोजन किया जाएगा। 'आजादी का अमृत महोत्सव' समारोह के तहत इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनडीएमसी अपने अधिकार क्षेत्र में योग कार्यक्रमों का आयोजन करने जा रही है।
विज्ञापन
इनमें 45 एनडीएमसी और नवयुग स्कूल सहित नेहरु पार्क, तालकटोरा गार्डन, लोधी गार्डन, एनडीएमसी मुख्यालय, पालिका केन्द्र, सरकारी कार्यालय और कामकाजी महिला छात्रावास शामिल हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2022 के सफल आयोजन के लिए एनडीएमसी की ओर से अपने तीन प्रमुख उद्यान नेहरु पार्क, तालकटोरा गार्डन और लोधी गार्डन में लोगों के बीच जागरुकता के लिए 14 से 20 जून तक रोजाना बिल्ड-अप कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इनमें आर्ट ऑफ लिविंग, गायत्री परिवार और पतंजलि के सहयोग से सुबह छह से 7:30 बजे तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।स्कूली छात्रों में योग के प्रति जागरुकता के लिहाज से 18 से 20 जून के दौरान 45 स्कूलों में योग बिल्ड अप कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। शिविरों में एनडीएमसी योग प्रोटोकॉल के अनुसार प्रतिदिन योग सत्र का आयोजन किया जाएगा।