घटना स्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को विरोध का भी सामना करना पड़ा। हालांकि, कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें घटना स्थल तक ले जाया गया, जहां उन्होंने अधिकारियों से बातचीत कर घटना स्थल का दौरा किया। कुछ देर रूकने के बाद वह मौके से लौट गए। इस दौरान उनके जाने तक लोग नारेबाजी कर विरोध जताते रहे।