फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mukherjee Nagar Fire: हाईकोर्ट ने घटना का लिया स्वतः संज्ञान, फायर सर्विस, दिल्ली सरकार और MCD को भेजा नोटिस

Fri, 16 Jun 2023 12:45 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

हाईकोर्ट ने मुखर्जी नगर की घटना को देखते हुए ऐसी इमारतों का फायर ऑडिट करने के निर्देश दिए हैं। फायर सर्विस अथॉरिटीज देखेंगी कि ऐसी इमारतों में फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट हैं या नहीं।
विज्ञापन
Delhi high court - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली हाईकोर्ट ने मुखर्जी नगर के कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना का स्वतः संज्ञान लिया है। हाईकोर्ट ने दिल्ली फायर सर्विसेज, दिल्ली सरकार, दिल्ली पुलिस और एमसीडी को स नोटिस जारी किया है। ऐसी इमारतों का फायर ऑडिट करने का निर्देश दिया है। फायर सर्विस अथॉरिटीज देखेंगी कि ऐसी इमारतों में फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट हैं या नहीं। जवाब देने के लिए दो हफ्तों का वक्त दिया है। तीन जुलाई को मुख्य न्यायाधीश की कोर्ट इस मामले पर विचार करेगी।

विज्ञापन

मुखर्जी नगर के हादसे पर एक नजर
पीसीआर को गुरुवार दोपहर में मुखर्जी नगर के भंडारी हाउस, बत्रा कॉम्प्लेक्स में आग लगने के संबंध में सूचना मिली थी। आनन-फानन पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। करीब 10 फायर टेंडर और 16 एंबुलेंस की मदद से बचाव और राहत कार्य चलाया गया। इसके बाद आग बुझाने के कार्य के साथ ही पहली और दूसरी मंजिल से छात्रों को इमारत से बाहर निकाला गया। 61 छात्रों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जिनमें से 50 को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 11 अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।

 

विज्ञापन

घटना स्थल का जिला क्राइम टीम ने मौका मुआयना किया। एफएसएल, रोहिणी की फोरेंसिक टीम द्वारा भी घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। पुलिस के मुताबिक, घटना के समय विभिन्न कोचिंग सेंटरों के लगभग 200-250 छात्र कक्षाओं में मौजूद थे। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि इमारत के भूतल पर लगे बिजली के मीटरों में आग लगी थी। इस संबंध में थाना मुखर्जी नगर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें