फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brij Bhushan Singh: बृजभूषण सिंह के आवास से पकड़ा गया एक शख्स, सांसद के बारे में स्टाफ से कर रहा था पूछताछ

Fri, 16 Jun 2023 10:13 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पकड़ा गया शख्स शुक्रवार सुबह बृजभूषण सिंह के आवास पर पहुंचा था और उनके बारे में स्टाफ से पूछ रहा था। इसके बाद उनके स्टाफ को कुछ शक हुआ तो पीसीआर कॉल की गई।
विज्ञापन
बृजभूषण सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस ने डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के आवास से एक शख्स को हिरासत में लिया है। दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक, पकड़ा गया शख्स शुक्रवार सुबह बृजभूषण सिंह के आवास पर पहुंचा था और उनके बारे में स्टाफ से पूछ रहा था। इसके बाद उनके स्टाफ को कुछ शक हुआ तो पीसीआर कॉल की गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसको हिरासत में ले लिया गया।

विज्ञापन

इससे पहले गुरुवार को भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ लगे यौन उत्पीड़न के मामले में दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की है। वहीं नाबालिग पहलवान के यौन उत्पीड़न मामले में पुलिस ने केस को बंद करने के लिए क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की है। इस मामले की जांच पर नजर रखने वाले नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोप पत्र में पूरक आरोप पत्र दायर करने की गुंजाइश छोड़ी है।
विज्ञापन

बताया कि जैसे ही बृजभूषण के खिलाफ सबूत आएंगे पूरक आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस की प्रवक्ता सुमन नलवा का कहना है कि बृजभूषण के खिलाफ जिन आईपीसी की जिन धाराओं में आरोप पत्र दाखिल किया गया है उनमें पांच वर्ष की सजा का प्रावधान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें