फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: अस्पताल के बेसमेंट की खोदाई में गिरी मिट्टी की दीवार, एक मजदूर की मौत, तीन घायल

Fri, 13 Jan 2023 12:00 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

इस हादसे में मिट्टी के नीचे दबने से एक मजदूर कमलेश्वरी यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि तीन मजदूर मिथुन यादव, अजय कुमार यादव और अमित यादव घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के पश्चिम विहार में एक निजी अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां खुदाई के दौरान मिट्टी की एक दीवार गिर गई जिसमें दबकर एक मजदूर की मौत हो गई और तीन मजदूर घायल हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पश्चिम विहार के एक निजी अस्पताल में इन दिनों नए ब्लॉक के निर्माण का काम चल रहा है। गुरुवार को भी यहां खोदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान दोपहर 12 बजे मिट्टी की एक दीवार खोदाई कर रहे चार मजदूरों पर गिर गई।

इस हादसे में मिट्टी के नीचे दबने से एक मजदूर कमलेश्वरी यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि तीन मजदूर मिथुन यादव, अजय कुमार यादव और अमित यादव घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें