फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः सम्मोहित कर ठगी करने वाले मां-बेटे गिरफ्तार

Tue, 20 Apr 2021 12:31 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के मालवीय नगर थाना पुलिस ने सम्मोहित कर महिला से ठगी करने वाले मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पंडित मदन मोहन मालवीय अस्पताल में इलाज कराने आई महिला से आभूषण ठग लिए थे।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मालवीय नगर थाना पुलिस ने सम्मोहित कर महिला से ठगी करने वाले मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पंडित मदन मोहन मालवीय अस्पताल में इलाज कराने आई महिला से आभूषण ठग लिए थे। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। मां को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि बेटे को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 

विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार मालवीय नगर थाने में सुजाता नाम की पीड़ित महिला ने नौ अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई थी कि वह पंडित मदन मोहन मालवीय अस्पताल जांच कराने गई थी।

अस्पताल के बाहर करीब 40 वर्ष की महिला व उसके साथ एक मौजूद एक युवक ने अपनी बातों में फंसाकर उसे सम्मोहित कर लिया और उससे उसकी ज्वेलरी ठग ली। मामला दर्जकर एसआई कृष्ण, एएसआई वीरेन्द्र और हवलदार अमित की टीम ने जांच शुरू की।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो पता लगा कि आरोपी महिला व उसका बेटा महिला से ज्वेलरी ठग रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान रघुवीर नगर, राजौरी गार्डन निवासी शांति देवी(45) व उसके बेटे प्रवीण(20) के रूप में हुई।

एसआई कृष्ण पुलिस ने रघुवीर नगर में दबिश देकर दोनों को दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से सुजाता से ठगी गई ज्वेलरी बरामद की ली गई है। कुछ ज्वेलरी उसने बेच दी थी। ये अंबेडकर नगर थाना इलाके में भी इस तरह की वारदात कर चुके हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ये पहले कितने लोगों के साथ ठगी कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें