फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: वजीराबाद इलाके में पुलिस पर बदमाशों की गोलीबारी, मुठभेड़ के बाद दो गिरफ्तार

Wed, 16 Oct 2019 11:37 AM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

दिल्ली के वजीराबाद इलाके में मंगलवार देर रात पुलिस और झपटमार बदमाशों के बीच मुठभेड़ के बाद दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की गोलीबारी में एक बदमाश घायल हो गया। अपराधियों के कब्जे से दो पिस्तौल और गोली बारमद हुई है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों अपराधी यूपी और दिल्ली में हुई लूटपाट और झपटमारी की दर्जनों घटनाओं को अंजाम दे चुके थे। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10 बजकर 15 मिनट पर झड़ौदा दिल्ली के सामने वजारीबाद-बुराड़ी सीसी रोड पर बाइक पर सवार दो लोग जा रहे थे। जब पुलिस ने इन्हें रुकने का इशारा किया तो इन लोगों ने गोली चला दी। 

पुलिस की जवाबी गोलीबारी में एक अपराधी को बाएं पैर में गोली लगी और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने इन बदमाशों के कब्जे से 9 एमएम और 0.32 बोर की दो पिस्टल जब्त की है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पकड़े गए दोनों बदमाश दिल्ली में डकैती और झपटमारी की अन्य वारदातों की योजना बना रहे थे। उनके कब्जे से पुलिस की वर्दी भी जब्त की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें