फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arvind Kejriwal ED summons: आतिशी ने ईडी को घेरा, बोलीं- जांच एजेंसी हमारे सवालों का नहीं दे रही जवाब

Thu, 22 Feb 2024 01:04 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रवर्तन निदेशालय ने आप के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सातवां समन जारी किया है। जिसके बाद दिल्ली मंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर समन पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
दिल्ली मंत्री आतिशी - फोटो : X/aap
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशायल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले में पूछताछ के लिए एक बार फिर समन जारी किया है। सातवीं बार समन जारी होने पर दिल्ली मंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है तो वहीं पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने इसी मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

दिल्ली मंत्री आतिशी ने पीसी के दौरान कहा कि अरविंद केजरीवाल को एक और गैरकानूनी समन भेजा गया है। उन्हें सातवीं बार समन भेजा गया है। उन्होंने ईडी के हर समन पर अपना जवाब भेजा है। हर समन पर हमने सवाल पूछे हैं। किस आधार पर समन भेजा जा रहा है। ईडी ने अभी तक इसका जवाब नहीं दिया है। अभी मामला कोर्ट में चल रहा है। ईडी खुद कोर्ट पहुंची है। अभी उन्हें कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए।
 
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि इस इस समन पर कानूनी सलाह ले रहे हैं। इसके बाद इसका जवाब दिया जाएगा। किसानों के विरोध प्रदर्शन पर कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है और मैं केंद्र सरकार से फिर से अपील करता हूं कि दो साल पहले किसानों से किए गए सभी वादों को लागू किया जाना चाहिए। किसानों को शांतिपूर्ण विरोध के लिए दिल्ली में जगह दी जानी चाहिए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें