होली के मौके पर गुरुवार को दोपहर ढाई बजे तक मेट्रो सेवा उपलब्ध नहीं होगी। इस बीच विभिन्न मेट्रो स्टेशनों से चलने वाली मेट्रो फीडर बस सेवाएं भी बंद रहेंगी। डीएमआरसी के मुताबिक, सुरक्षा कारणों और सफाई व्यवस्था के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर मेट्रो ट्रेनों का संचालन दोपहर ढाई बजे तक बंद रखा जाएगा।
इस बीच, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर भी मेट्रो ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा। साथ ही, दिल्ली मेट्रो के विभिन्न स्टेशनों से चलाई जाने वाली फीडर बस सेवाएं भी बंद रहेंगी। दोपहर ढाई बजे के बाद सभी लाइनों पर मेट्रो सेवा शुरू कर दी जाएगी।