फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो को पटरी पर उतारने की तैयारी लगभग पूरी, यात्रियों को करना होगा इस नियम सख्ती से पालन

Fri, 15 May 2020 07:19 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो दोबारा शुरू करने की तैयारी पूरी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

 

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन सेवाएं शुरू करने से पहले यात्रियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित करने के लिए तैयारी कर रही है। मेट्रो सेवाएं शुरू करने की तारीख अभी फाइनल नहीं हुई है। 

विज्ञापन

 

दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने कहा है कि मेट्रो के दोबारा संचालन को लेकर ट्रेनों और परिसर के अंदर सामाजिक दूरी बनाए रखने और अन्य महत्वपूर्ण नियमों का पालन कराने के संबंध में काम जारी है। मालूम हो कि कोरोना वायरस के मद्देनजर 22 मार्च को लगाए गए जनता कर्फ्यू के बाद से ही दिल्ली मेट्रो बंद है।

डीएमआरसी ने एक बयान में कहा कि महामारी के मद्देनजर परिसरों को संक्रमण मुक्त रखने और रखरखाव का काम जारी है। डीएमआरसी इसके लिए गाइडलाइन तैयार कर रही है जिसमें मेट्रो के अंदर प्रवेश से लेकर बैठने तक की पूरी व्यवस्था पर नियम बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


डीएमआरसी ने कहा कि 264 स्टेशनों, 2200 से अधिक कोच, 1100 से अधिक एस्केलेटर और 1000 से अधिक लिफ्ट को संक्रमण मुक्त करना एक बड़ा काम है। इसके अलावा मेट्रो के शुरू होने के बाद यात्रियों से ट्रेनों और मेट्रो परिसर में सामाजिक दूरी बनाए रखने और अन्य नियमों का पालन कराने को लेकर भी चर्चा जारी है।

यह भी पढ़ेंः मेट्रो चलाने की तैयारियां पूरी, रोज हो रही स्टेशनों की सफाई, बस अनुमति का इंतजार

उन्होंने कहा कि हालांकि अभी मेट्रो सेवा शुरू करने की तारीख तय नहीं हुई है। सेवाएं शुरू करने से पहले सिग्नल, बिजली, रॉलिंग स्टॉक और पटरी आदि सभी की पूर्ण जांच करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


मालूम हो कि अधिकारियों ने मंगलवार को कहा था कि दिल्ली मेट्रो अधिकारियों ने अपने सफाई-कर्मियों और अन्य कर्मियों को सुरक्षा के नए नियमों का पालन करने के लिए प्रशिक्षित किया है, ताकि कभी भी सेवाएं शुरू होने पर वे अपने काम के लिए पूरी तरह तैयार हों।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें