दिल्ली में औसतन हर दो से तीन दिन के बीच कोरोना के हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता का कारण बनी हुई है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पहले हमारा अनुमान था कि गर्मी बढ़ने के साथ ही कोरोना के मामलों में कमी आएगी या मई-जून की गर्मी में यह खत्म हो जाएगा। लेकिन ब्राजील जैसे देशों में बहुत गर्मी पड़ रही है, इसके बाद भी वहां कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यही कारण है कि अब हमें कोरोना के खतरे के साथ जीने के बारे में सोचना होगा।
एम्स हॉस्पिटल के डॉक्टर एस राजकुमार ने कहा कि ऐसे समय में जब कोरोना के सैकड़ों मामले रोज सामने आ रहे हैं, बाजार खोलने का फैसला बेहद गलत साबित हो सकता है।
इससे दिल्ली में कोरोना के मामलों में विस्फोट हो सकता है। यह तीसरे चरण में जाने का बड़ा कारण भी बन सकता है, इसलिए सरकार को कोई भी कदम बहुत सोच-समझकर उठाना चाहिए।
वहीं, बीएलके अस्पताल के डॉक्टर संदीप नायर ने कहा कि दिल्ली में कोरोना के मामले अभी भी जिस स्तर पर हैं, उनमें गंभीर लक्षण वाले लोगों की संख्या बहुत ज्यादा नहीं है।
सरकार कोई भी निर्णय लेती है, उसके पहले कई बातों को ध्यान में रखकर इस तरह का फैसला लेती है। उन्होंने कहा कि अगर बाजारों को खोलने के बाद भी लोग मुंह को ढककर रखने और सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखने के नियमों का पालन करते हैं तो इस स्थिति से निबटा जा सकता है।
कुल केस- 8895, कुल मौत- 123, कुल सक्रिय- 5254, कुल स्वस्थ- 3518
पिछले 24 घंटे में- केस- 425, स्वस्थ- 473,
कुल केस- 8470, कुल मौत- 115, कुल सक्रिय- 5310, कुल स्वस्थ- 3045,
पिछले 24 घंटे में- केस- 472, स्वस्थ- 187,
कुल केस- 7998, कुल मौत- 106, कुल सक्रिय- 5034, कुल स्वस्थ- 2858,
पिछले 24 घंटे में- केस- 359, मौत- 20, स्वस्थ- 346,
कुल केस- 7639, कुल मौत- 86, कुल सक्रिय- 5041, कुल स्वस्थ- 2512,
पिछले 24 घंटे में- केस- 406, मौत- 13, स्वस्थ- 383,
कुल केस- 7233, कुल मौत- 73, कुल सक्रिय- 5031, कुल स्वस्थ- 2129,
पिछले 24 घंटे में- केस- 310, स्वस्थ- 60,
कुल केस- 6923, कुल मौत- 73, कुल सक्रिय- 4781, कुल स्वस्थ- 2069,
पिछले 24 घंटे में- केस- 381, मौत- 5, स्वस्थ- 49