फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो यात्रियों को DMRC देने जा रहा बड़ा तोहफा, ई-रिक्शा कैब से राह होगी आसान

Fri, 19 Jul 2019 11:31 PM IST
शाहरुख खान अरुण कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो के यात्रियों को लास्ट माइल कनेक्टिविटी देने और मेट्रो स्टेशनों के बाहर से ऑटो व ई-रिक्शा का अतिक्रमण हटाने के लिए डीएमआरसी जल्द ही हाईटेक ई-रिक्शा चलाने वाली है। 
विज्ञापन


इनका प्रयोग एप बेस्ड कैब की तरह होगा। संकरे रास्ते वाली जगहों पर ये यात्रियों को सेवाएं प्रदान करेंगे। इन ई-रिक्शा को महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर जीपीएस से जोड़ा जाएगा।

डीएमआरसी के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों के बाहर लगातार बढ़ रहे ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा के अतिक्रमण को हटाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। 
विज्ञापन


मेट्रो स्टेशनों के बाहर अनधिकृत ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा के जमावड़े से मेट्रो यात्रियों को स्टेशन में दाखिल होने में हो रही परेशानी के संबंध में मिल रही शिकायतों के आधार पर डीएमआरसी ने यह कदम उठाया है। 
 
विज्ञापन

इससे उन यात्रियों को खासकर लाभ होगा, जिनके क्षेत्रों में डीएमआरसी की मेट्रो फीडर बसें नहीं पहुंच पातीं। मेट्रो यात्रियों को बेहतर लास्ट माइल कनेक्टिविटी देने के लिए हाईटेक ई-रिक्शा चलाने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। इन्हें निजी ऑपरेटर्स के साथ करार के आधार पर चलाया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

यह होंगी खासियत
. सभी ई-रिक्शा के आगे विंगस्क्रीन होगी और यात्रियों के लिए केबिन बना होगा।
. एक ई-रिक्शा में 40 किलो भार के साथ अधिकतम चार यात्री सवार होंगे।
. 3-4 किमी के दायरे में ई-रिक्शा की सुविधा उपलब्ध होगी।
. महिलाओं की सुरक्षा के लिए जीपीएस से जोड़कर लोकेशन की निगरानी होगी।
. कैब की तरह एप से एडवांस बुकिंग और ई-पेमेंट की सुविधा होगी।
. दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों पर ई-रिक्शा के लिए स्टैंड बनाए जाएंगे।
. होप-ऑन, होप-ऑफ की तर्ज पर इलाकों को स्टेशन से जोडे़ंगे ई-रिक्शा।
. फर्स्ट-एड बॉक्स और अग्निशमन यंत्र भी होंगे ई-रिक्शा में उपलब्ध।
. कैब की तरह ई-रिक्शा चालक पहनेंगे वर्दी। वैध लाइसेंस भी होगा।
. पहली और आखिरी ट्रेन के समय से 10 मिनट पहले करनी होगी ई-रिक्शा की बुकिंग
. ई-रिक्शा पर लिखा होगा चालक का नाम, पता और फोन नंबर।
. डीएमआरसी के स्मार्ट कार्ड से हो सकेगा भुगतान।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें