फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी खबर, नए साल से मिलेगी यह सुविधा, नेटवर्क भी नहीं होगा गायब

Tue, 24 Dec 2019 07:02 PM IST
प्राची प्रियम सर्वेश कुमार, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

राजधानी दिल्ली में मेट्रो यात्रियों को नए साल से सफर के दौरान मोबाइल से बातचीत करने में खराब नेटवर्क की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। वे मोबाइल पर बातचीत के साथ इंटरनेट का प्रयोग भी आसानी से कर सकेंगे। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर जनवरी में ही मुसाफिरों के लिए फ्री वाई-फाई सुविधा मुहैया कराई जाएगी। 

विज्ञापन


इससे यात्री सफर के दौरान भी मोबाइल या लैपटॉप में इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे। अन्य मेट्रो लाइनों पर भी चरणबद्ध तरीके से निशुल्क वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मेट्रो संचालन के 17 वर्ष पूरे होने पर आयोजित एक कार्यक्रम में डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. मंगू सिंह ने कहा कि एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर फ्री वाई-फाई सुविधा अगले 15 दिन में मुहैया कराई जाएगी। 

इस लाइन के सभी स्टेशनों पर वाई-फाई की सुविधा अब भी उपलब्ध है, लेकिन स्टेशनों से निकलते ही खराब नेटवर्क की समस्या होती है। फिलहाल दिल्ली के 389 किलोमीटर के नेटवर्क में कुल 285 मेट्रो स्टेशन हैं। मेट्रो में रोज 50 से 60 लाख लोग सफर करते हैं।
विज्ञापन


उधर, मोबाइल नेटवर्क ठीक न होने के कारण यात्रियों को भूमिगत रास्तों पर कनेक्टिविटी की समस्या से जूझना पड़ता है। कई बार यात्रियों की जरूरी बातचीत भी पूरी नहीं हो पाती। संपर्क टूटने की आशंका से मुसाफिर जरूरी बातचीत के लिए सफर खत्म होने का इंतजार करते हैं। डीएमआरसी के एमडी का कहना है कि इसके लिए मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों से बातचीत की गई है। जल्द ही कनेक्टिविटी सुधरेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें