फरीदाबाद में युवती नदी में कूदी
- फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद में यमुना पुल के पास मंगलवार दिन में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक युवती ने पुल से कूदकर नदी में छलांग लगा दी। उसके कूदते ही वहां भीड़ इकट्ठा हो गई।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार बीमारी से तंग आकर शिवानी पुत्री अमर सिंह ने आज सुबह यमुना पुल से नदी में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों ने शिवानी की तलाश शुरू कर दी।
स्थानीय गोताखोरों के साथ ही दमकल विभाग के गोताखोर भी युवती की तलाश में जुटे हुए हैं। शिवानी कॉपरेटिव बैंक में कार्यरत थी और अपनी बीमारी के चलते वह परेशान थी। माना जा रहा है कि इसी के तनाव में उसने आत्महत्या कर ली।