फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो: कोरोना ने बिगाड़ी मेट्रो की आर्थिक हालत, सवा साल में 2000 करोड़ से ज्यादा का हुआ नुकसान

Fri, 02 Jul 2021 03:22 PM IST
पूजा त्रिपाठी सर्वेश कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सवा साल में दिल्ली मेट्रो को 2000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो गया। मेट्रो के पटरी पर लौटने से दिल्ली-एनसीआर के लाखों यात्रियों ने राहत की सांस ली, लेकिन डीएमआरसी को इसके लिए ऑक्सीजन का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
delhi metro - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना की अगर तीसरी लहर आई तो दिल्ली मेट्रो के पहियों की रफ्तार पर ब्रेक लग सकता है। पहली और दूसरी लहर में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन(डीएमआरसी) की सेवाएं छह महीने से अधिक दिनों तक बंद रहीं। पाबंदियों के साथ दिल्ली की लाइफलाइन पटरी पर तो लौटी मगर वित्तीय सेहत बिगड़ गई।

विज्ञापन


सवा साल में दिल्ली मेट्रो को 2000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो गया। मेट्रो के पटरी पर लौटने से दिल्ली-एनसीआर के लाखों यात्रियों ने राहत की सांस ली, लेकिन डीएमआरसी को इसके लिए ऑक्सीजन का सहारा लेना पड़ा। दूसरे शहरों की मेट्रो परियोजनाओं के परामर्श(कंसल्टेंसी)सेवाएं से होने वाली आय(जमा पूंजी)से दिल्ली मेट्रो की सेवाएं चल रही हैं।

कोरोना काल में यात्रियों की सुविधा के लिए सभी एहतियातों का पालन करते हुए 50 फीसदी यात्रियों को सफर की इजाजत मिली। इसके तहत एक एक सीट छोड़ने के साथ साथ यात्रियों को खड़े होकर सफर करने पर पाबंदी भी लगाई गई। इससे मेट्रो में यात्रियों की संख्या घटकर 10 फीसदी रह गई।
विज्ञापन


महामारी के दौरान भी यात्रियों के लिए मेट्रो सेवाएं जारी रखने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन(डीएमआरसी)ने जयपुर, मुंबई, कोच्चि सहित देश के अन्य शहरों की मेट्रो परियोजनाओं की कंसल्टेंसी से हुई आय(जमा) को खर्च करना पड़ा। 

विज्ञापन

बकाया मिलने में देरी से बढ़ सकती हैं मुश्किलें: डॉ. मंगू सिंह

डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. मंगू सिंह ने माना कि वित्तीय कमी के कारण मुश्किलें लगातार बढ़ रही है। पहले की जमा राशि से फिलहाल मेट्रो का परिचालन किया गया। बकाया के भुगतान के लिए केंद्र के साथ साथ हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सरकार से बकाया के भुगतान का आग्रह किया है। इन राज्यों में मेट्रो नेटवर्क है और इस मद में भुगतान मिलने से मेट्रो की रफ्तार तेज हो सकती है। अगर, इसमें देरी हुई तो हालात और बिगड़ सकते हैं।

कोरोना काल में 1784 करोड़ का मेट्रो को नुकसान
  • वर्ष 2019-2020 में मेट्रो को अलग अलग मदों से 3897.29 करोड़ रुपये की कमाई हुई। इस दौरान मेट्रो को 758.01 करोड़ का मुनाफा हुआ। 
  • वर्ष 2 020-2021 में मेट्रो को ट्रैफिक, फीडर बस, परिचालन और किराये से 895.88 करोड़ रुपये की आय हुई। सेवाएं बंद होने की वजह से मेट्रो को इस दौरान 1784.01 करोड़ का नुकसान झेलना पड़ा। कोरोना की दूसरी लहर में भी दिल्ली मेट्रो को 300 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें