दिल्ली में जोर बाग मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉम नंबर एक पर सोमवार सुबह एक महिला ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। हालांकि महिला की हरकत देखकर सीसीटीवी कैमरे की मॉनिटरिंग कर रहे कर्मचारी ने चालक को रुकने का इशारा किया। जब तक चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोकने की कोशिश की, तब तक महिला उसकी चपेट में आ गई। इसके बाद घायल महिला को तुरंत ट्रेन के नीचे से निकालकर सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृत महिला के पास से कोई कागजात या फिर मोबाइल फोन नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस मृत महिला की पहचान करने में जुटी है।