फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसकी है वो लाश: पांडव नगर में भी मिले थे श्रद्धा के शव की तरह टुकड़े...अब तक उलझी है हत्याकांड की गुत्थी

Wed, 16 Nov 2022 09:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पांडव नगर इलाके में पांच जून 2022 को 20-ब्लॉक कल्याणपुरी के मैदान में बैग के अंदर से लाश के टुकड़े मिले थे। बैग से दो टांगे चार टुकड़ों में मिली थीं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अभी तक पुलिस शव के टुकड़ों की गुत्थी को सुलझा नहीं पाई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के महरौली इलाके में करीब छह माह पूर्व हुए क्रूर हत्याकांड का तो पुलिस ने खुलासा कर दिया, लेकिन पांडव नगर इलाके में ठीक इसी तरह मिले शव के टुकड़ों की गुत्थी को पुलिस सुलझा नहीं पाई है। गुत्थी सुलझाने की बात तो छोड़िए पुलिस अभी तक यह भी नहीं बता पा रही है कि लाश के टुकड़े महिला के थे या किसी पुरुष के थे।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों के आधार पर संदिग्धों की छानबीन करते हुए पुलिस की टीम ओडिशा तक चली गई, लेकिन इस हत्याकांड की गुत्थी से पर्दा नहीं उठा। जानकारी के अनुसार, पांडव नगर इलाके में पांच जून 2022 को 20-ब्लॉक कल्याणपुरी के मैदान में बैग के अंदर से लाश के टुकड़े मिले थे। बैग से दो टांगे चार टुकड़ों में मिली थीं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अभी छानबीन जारी थी कि अगले दिन सात जून को एक सिर बरामद हुआ। 

सिर बेहद ठंडा था। ऐसा लग रहा था कि फ्रीजर से निकालकर उसे थोड़ी देर पहले ही मैदान में फेंका गया। इसके बाद अगले दिन आठ जून को एक हाथ टुकड़ा मिला। रोजाना लाश के टुकड़े मिलने से जिले में हड़कंप मच गया। छानबीन की गई तो पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज बरामद हुई। उसमें एक महिला किसी व्यक्ति के साथ मिलकर बैग लाते दिख रही है। 
विज्ञापन


दो दिन वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई, लेकिन अंधेरे की वजह से उनकी पहचान नहीं हो सकी। शक के आधार पर पुलिस की टीम जांच करते हुए ओडिशा भी गई थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शुरुआत में माना जा रहा था कि यह टुकड़े किसी महिला की लाश के हैं, लेकिन बाद में शव का परीक्षण करने पर टुकड़ों के किसी पुरुष के होने की संभावना जताई गई। 
विज्ञापन

यदि ऐसा है तो इस बात की संभावना है कि लाश किसी युवक की हो। उसकी प्रेमिका ने अपने पति या किसी अन्य के साथ मिलकर उसकी हत्या की हो। हालांकि महरौली इलाके में 18 मई को हुई श्रद्धा की हत्या मामले में पुलिस का कहना है कि आफताब ने शव के टुकड़े पांडव नगर में नहीं डाले, लेकिन कुछ लोग इन टुकड़ों का परीक्षण करवाने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें