फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान क्रांति यात्रा गाजियाबाद से निकली, राजधानी में नहीं होगी एंट्री, दिल्ली पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

Mon, 01 Oct 2018 08:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
किसान क्रांति यात्रा
विज्ञापन

हरिद्वार से दिल्ली तक जाने वाली किसान क्रांति पदयात्रा के चलते आज भी दिल्ली-मेरठ हाइवे पर रूट डायवर्जन है। किसानों की यात्रा मुरादनगर से चल कर गाजियाबाद पहुंच चुकी है और कमला नेहरू नगर में रुकने की बजाय दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी है।

विज्ञापन


भारतीय किसान युवा मोर्चा के नेता नरेश टिकैत के अनुसार अभी इस यात्रा में करीब 20 हजार किसान शामिल हैं जिनकी संख्या शाम तक 50 हजार हो जाएगी। ये किसान गांधी जयंती के मौके पर राजघाट पहुंचेंगे।

हालांकि दिल्ली पुलिस ने कह दिया है कि वह किसानों को दिल्ली में नहीं घुसने देगी। किसान अपने साथ बैल गाड़ियां, ट्रैक्टर व ट्रालियां लेकर आए हैं जिसके दिल्ली में प्रवेश करने से पूरी यातायात व्यवस्था चरमरा सकती है। इसी का हवाला देते हुए दिल्ली पुलिस ने किसानों को दिल्ली में न आने देने की बात कही है।
विज्ञापन


इस वक्त दिल्ली और यूपी पुलिस की बैठक चल रही है जिसमें किसानों की यात्रा को लेकर ही चर्चा हो रही है। खबर आ रही है कि दिल्ली पुलिस शायद कुछ किसानों को दिल्ली में आने की अनुमति दे या फिर उनके बैल, ट्रैक्टर व ट्रालियों को यूपी बॉर्डर पर ही रोक लिया जाएगा और सिर्फ किसानों को प्रवेश दिया जाएगा। किसान यात्रा दिल्ली में प्रवेश न कर सके इसके लिए दिल्ली बॉर्डर सील कर दिया गया है।

विज्ञापन

ऐसे रहेगा रूट का डायवर्जन

किसान क्रांति यात्रा - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले रविवार को भी किसान क्रांति यात्रा के चलते प्रशासन ने रूट डायवर्जन किया था। इसके बावजूद हाइवे पर भीषण जाम लगा रहा। सुबह से दोपहर तक यात्री जाम से जूझते रहे। संपर्क मार्गों पर भी जाम लगा रहा।  

भारी वाहनों का प्रवेश था बंद 
पुलिस प्रशासन ने शनिवार रात ही हाइवे पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। रविवार सुबह राजनगर एक्सटेंशन, मोहिउद्दीनपुर से छोटे बड़े वाहनों का रूट डायवर्ट था। 

इसके बावजूद हाइवे पर रविवार सुबह से जाम लगना शुरू हो गया। गंगनहर से डागर विहार कॉलोनी तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम में फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

भटकते रहे लोग
दिल्ली से हरिद्वार जाने वाले वाहनों को पुलिस ने गंगनहर, पाइप लाइन मार्ग, हापुड़ मार्ग की ओर डायवर्ट किया। रास्तों की जानकारी न होने के कारण लोग ग्रामीण क्षेत्र में भटकते रहे।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें