फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली मेडिकल काउंसिल के चुनाव की प्रक्रिया शुरू, 30 अप्रैल तक नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
-इच्छुक प्रैक्टिशनर निर्धारित नॉमिनेशन फॉर्म के माध्यम से चुनाव में भाग ले सकते हैं
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
दिल्ली मेडिकल काउंसिल के रजिस्टर्ड प्रैक्टिशनर्स में से आठ सदस्यों के चुनाव के लिए प्रक्रिया शुरू हुई है। इच्छुक प्रैक्टिशनर निर्धारित नॉमिनेशन फॉर्म के माध्यम से चुनाव में भाग ले सकते हैं। नामांकन पत्र 1000 रुपये की नॉन-रिफंडेबल फीस (डिमांड ड्राफ्ट के रूप में) के साथ जमा होंगे, जिसका भुगतान नई दिल्ली में करना होगा। काउंसिल द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, नॉमिनेशन पेपर जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल शाम चार बजे तक निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

नामांकन पत्रों की जांच चार मई को सुबह 11 बजे की जाएगी, जबकि उम्मीदवार आठ मई शाम चार बजे तक अपनी उम्मीदवारी वापस ले सकते हैं। उसी दिन शाम पांच बजे उम्मीदवारों की अंतिम सूची काउंसिल के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित होगी। यदि आवश्यक हुआ, तो मतदान 31 मई (रविवार) को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होगा। मतदान का स्थान दिल्ली मेडिकल काउंसिल, डीएमआरसी आईटी पार्क, शास्त्री पार्क, नई दिल्ली तय किया गया है। इसी दिन शाम छह बजे वोटों की गिनती भी की जाएगी। काउंसिल से जुड़े अधिकारी ने बताया कि नॉमिनेशन फॉर्म उसके कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। साथ ही, मतदान के दौरान प्रत्येक मतदाता को अपनी पहचान के लिए वैध फोटो आईडी जैसे रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। यह जानकारी रजिस्ट्रार-सह-रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. वत्सला अग्रवाल द्वारा जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें