नई दिल्ली। इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेस और जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज ने स्वामी दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज टी-20 डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की। पहले मैच में आईजीआईपीईएसएस ने राम लाल आनंद कॉलेज को 6 विकेट से हराया। जिसमें अनन पुष्प ने 9 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि आशीष ने 57 रन की पारी खेली। टीम ने 115 रन बनाकर लक्ष्य हासिल किया। आशीष को मैन ऑफ द मैच चुना गया।दूसरे मैच में जाकिर हुसैन कॉलेज ने शिवाजी कॉलेज को 9 विकेट से मात दी। मैच में गर्व ने 73 रन बनाने के साथ 21 रन देकर 4 विकेट भी लिए, जबकि केशव यादव ने 53 रन जोड़े। टीम ने 154 रन बनाकर लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। गर्व को मैन ऑफ द मैच का चुना गया। संवाद