जीत के बाद खुशी मनाते कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
एमसीडी चुनाव के नतीजों के साथ ही कई ऐसे प्रत्याशियों की जीत भी सामने आ रही है जिनके टिकट पार्टी ने काट दिए। मुंडका वार्ड नंबर 35 से निर्दलीय उम्मीदवार गजेंद्र दलाल चुनाव जीते गए हैं। भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची जारी करने के दौरान इनको टिकट दिया लेकिन नामांकन दाखिल करने के दिन उनका टिकट काटकर दूसरे उम्मीदवार को दे दिया गया। इसके विरोध में गजेंद्र निर्दलीय चुनाव लड़े और जीत गए। जबकि पांच साल पहले वह इसी वार्ड से चुनाव लड़े थे लेकिन हार गए थे।
ऐसा ही कुछ वार्ड नंबर 126 ईसापुर से निर्दलीय प्रत्याशी मीना कुमारी जी की कहानी है। वह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत गईं हैं। पिछली बार नजफगढ़ वार्ड से निर्दलीय जीती थी लेकिन बाद में भाजपा में शामिल हो गई थीं। इस बार यह ईसापुर वार्ड से भाजपा का टिकट मांग रही थी मगर भाजपा ने इसको टिकट नहीं दिया। टिकट न मिलने के कारण इन्होंने निर्दलीय ही मैदान में उतरने का निर्णय लिया था।
आप के मुकेश की एक अलग कहानी
वार्ड नंबर 15 आदर्श नगर से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार मुकेश गोयल छठी बार पार्षद चुने गए हैं। इससे पहले वह पांच बार लगातार कांग्रेस की टिकट पर पार्षद चुने गए थे। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस का हाथ छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था।