फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi MCD Budget: एमसीडी ने 16 हजार करोड़ का बजट किया पास, भाजपा ने उठाए सवाल... डीएमसी एक्ट का हुआ उल्लंघन

Thu, 08 Feb 2024 04:22 PM IST
अनुज कुमार पीटीआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली नगर निगम में मेमेयर शैली ओबेरॉय ने गुरुवार को 2024-2025 का बजट पेश किया। हंगामे के बीच सदन में 16 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश हुआ।
विज्ञापन
एमसीटी सदन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के सिविक सेंटर में आज हंगामे के बीच मेयर शैली ओबेरॉय ने बजट का पढ़ा और आखिर में  उसे पास कर दिया गया। इस बार 16 हजार करोड़ रुपये का बजट पास हुआ है।  जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली नगर निगम सदन ने बृहस्पतिवार को महापौर के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 16,683 करोड़ रुपये का बजट बिना मतदान के पारित कर दिया। एमसीडी ने 2023-24 और 2024-25 का बजट अनुमान पारित किया। 
विज्ञापन


एमसीडी की बैठक में बजट प्रस्तुत करने के दौरान जबरदस्त हंगामा हुआ। पांच मिनट में ही बजट पास करने की औपचारिकता पूरी हुई। भाजपा पार्षदों को मेयर तक पहुंचने से रोकने के लिए आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने उनके चारों और घेरा बना कर रखा।

इसी तरह उन्होंने नेता सदन को भी सुरक्षा कवच दिया। इस बार का बजट एमसीटी आयुक्त की गैरमौजूदगी में पास हुआ है। जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली एमसीडी ने बताया कि इस बार 15,686.99 करोड़ रुपये का राजस्व आया और खर्च के लिए 16,683 करोड़ रुपये पास किए गए हैं।
विज्ञापन

 


विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें