फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Mayor: महापौर पद पर कमलजीत हो सकती हैं भाजपा उम्मीदवार, तय किए उपमहापौर व स्थायी समिति के सदस्यों के नाम

Tue, 27 Dec 2022 06:40 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

भाजपा ने सदन से चुने जाने वाले सदस्यों के चुनाव के लिए पार्षदों की संख्या के मद्देनजर तीन पार्षदों के नामों पर भी मुहर लगा दी है। भाजपा ने इन पार्षदों के नामों के संबंध में खुलासा नहीं किया है। वह मंगलवार को पार्षदों के नामों का एलान करेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने एमसीडी के महापौर व उपमहापौर पद के चुनाव के लिए पार्षदों के नाम तय कर दिए हैं। इसके अलावा भाजपा ने सदन से चुने जाने वाले सदस्यों के चुनाव के लिए पार्षदों की संख्या के मद्देनजर तीन पार्षदों के नामों पर भी मुहर लगा दी है। भाजपा ने इन पार्षदों के नामों के संबंध में खुलासा नहीं किया है। वह मंगलवार को पार्षदों के नामों का एलान करेगी। हालांकि बताया जा रहा है कि महापौर पद के लिए भाजपा ने कमलजीत सहरावत को उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


महापौर, उपमहापौर व स्थायी समिति के चुनाव के संबंध में प्रदेश भाजपा ने सोमवार को दो बैठकें कीं। सूत्रों के अनुसार, पहली बैठक में महापौर व उपमहापौर और स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव के लिए पार्षदों के नाम तय किए। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कई पार्षदों के नामों पर विचार किया। भाजपा नेताओं ने आखिर में निगम में महापौर व नेता सदन रहीं कमलजीत सहरावत को महापौर का चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया। बैठक के बाद भाजपा नेताओं ने कमलजीत को पार्टी कार्यालय बुलाया और पार्टी के निर्णय के संबंध में अवगत कराया।

विज्ञापन

महापौर, उपमहापौर व स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव के लिए मंगलवार तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते है। भाजपा के पार्षद मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे और उस समय उम्मीदवारों के नामों का खुलासा होगा। वहीं प्रदेश भाजपा के नेताओं ने दूसरी बैठक एमसीडी में धुरंधर रहे नेताओं के साथ की। इन नेताओं को महापौर, उपमहापौर व स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव के संबंध में जिम्मेदारी दी गई। उनको एमसीडी के अलग-अलग जोन का प्रभारी बनाया गया। एमसीडी के 12 जोन है और उनमें भाजपा के 104 पार्षद उसके चुने गए थे, लेकिन मुंडका वार्ड के निर्दलीय पार्षद के भाजपा में शामिल होने पर अब उसके पार्षदों की संख्या 105 हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें