फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : सीवर, सेप्टिक टैंक और नालियों की मैनुअल सफाई होगी बंद, LG सक्सेना ने दी प्रस्ताव को मंजूरी

Fri, 09 Feb 2024 07:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

इसे रोकने के लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सभी जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) को उनके संबंधित अधिकार क्षेत्र में जिम्मेदार स्वच्छता प्राधिकरण (आरएसए) के रूप में नामित किया है।
विज्ञापन
वीके सक्सेना, उपराज्यपाल दिल्ली। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में सीवर, सेप्टिक टैंक और नालियों की मैनुअल सफाई बंद होगी। इसे रोकने के लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सभी जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) को उनके संबंधित अधिकार क्षेत्र में जिम्मेदार स्वच्छता प्राधिकरण (आरएसए) के रूप में नामित किया है। करीब तीन साल की देरी के बाद इस संबंध में शहरी विकास विभाग ने जनवरी के अंतिम सप्ताह में एलजी को प्रस्ताव भेजा था, जिसे एलजी ने मंजूरी दे दी। इस प्रस्ताव के तहत डीएम अपने क्षेत्र में आपातकालीन प्रतिक्रिया स्वच्छता इकाइयां (ईआरएसयू) तैयार करेंगे।

विज्ञापन


इस मुद्दे की निगरानी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। उन्होंने इस दिशा में समीक्षा की थी। इस प्रस्ताव का उद्देश्य देश में हाथ से मैला ढोने की प्रथा को पूरी तरह से खत्म करना है। साथ ही, समाज के सबसे वंचित वर्गों की जरूरत को पूरा करना है। इसे लेकर केंद्र सरकार के मंत्रियों के समूह (जीओएम) ने 19 फीसदी 2020 को एक बैठक में निर्णय लिया था कि प्रत्येक जिले में डीएम को आरएसए के रूप में नामित किया जाना चाहिए। 

इस प्रस्ताव में बताया गया कि ऐसे काम के लिए जल बोर्ड प्रत्येक जिले में काम करने के लिए जनशक्ति और मशीनरी समर्पित होल्डिंग प्रदान कर सकता है। अधिनियम की धारा-7 सीवर और सेप्टिक टैंक की खतरनाक सफाई में लगे लोगों को रोकने के संबंध में है। धारा-33 में कहा गया है कि सीवर आदि की सफाई के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग करना स्थानीय अधिकारियों और अन्य एजेंसियों का कर्तव्य है। डीएम सीवर, सेप्टिक टैंकों और नालियों की खतरनाक मैन्युअल सफाई को रोकने के लिए जिम्मेदार होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें