युवती ने मामले की शिकायत शाहीन बाग थाने में की है जिसके बाद पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी के अनुसार पीड़िता की उम्र 23 वर्ष है और वह शाहीन बाग की रहने वाली है।
दिल्ली के शाहीन बाग में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में ये बात सामने आई है कि युवती से सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवक ने उसे मिलने के लिए बुलाया था। यहीं पर युवक ने न सिर्फ युवती के साथ दुष्कर्म किया बल्कि उसकी वीडियो भी बना ली और वायरल करने की धमकी देकर युवती से पांच लाख रुपये भी ऐंठे।
विज्ञापन
युवती ने मामले की शिकायत शाहीन बाग थाने में की है जिसके बाद पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी के अनुसार पीड़िता की उम्र 23 वर्ष है और वह शाहीन बाग की रहने वाली है। पीड़िता ने शिकायत दी है कि आरोपी फैजान से उसकी जान-पहचान सोशल मीडिया पर हुई जो जल्द ही अच्छी दोस्ती में बदल गई।
धीरे-धीरे दोनों की फोन पर भी बातें शुरू हो गईं और एक दिन आरोपी ने पीड़िता को मिलने बुलाया। यहां उसने धोखे से पीड़िता को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। इसी वीडियो को दिखाकर उसने पीड़िता का कई बार दुष्कर्म किया।।
विज्ञापन
पीड़िता ने तो अपनी शिकायत में ये भी बताया है कि आरोपी ने उसका जबरन गर्भपात भी कराया और पांच लाख रुपये भी ठग लिए। जब आरोपी की पैसों की मांग बढ़ती गई तो उसने अपने परिजनों को सारी जानकारी दी। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई अब मामले की जांच चल रही है।