फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: मूलचंद मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदा व्यक्ति, गंभीर रूप से हुआ घायल

Fri, 01 Jul 2022 11:00 AM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, नई दिल्ली

सार

(DMRC ने शाम को ही ट्वीट किया था कि मूलचंद स्टेशन पर ट्रैक पर यात्री के कूदने के कारण कश्मीरी गेट से बदरपुर बॉर्डर मेट्रो के बीच मेट्रो सेवा विलंब से चल रही थी। घायल एम्स में भर्ती है और बयान देने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन
मूलचंद स्टेशन पर व्यक्ति ने मेट्रो के आगे छलांग लगाई - फोटो : PTI - फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट लाइन पर मूलचंद मेट्रो स्टेशन पर गुरुवार शाम एक व्यक्ति ने मेट्रो ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। पुलिस ने बताया कि ट्रेन के आगे कूदने वाला व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ''पुलिस को शाम 5.04 बजे कॉल आई कि मूलचंद मेट्रो स्टेशन पर एक व्यक्ति घायल हो गया है। व्यक्ति की पहचान महेंद्र (50) के रूप में हुई है। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर ट्रेन के पहुंचते ही व्यक्ति ने उसके आगे छलांग लगा दी। घायल को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करा दिया गया है, जहां डॉक्टरों का कहना है कि घायल व्यक्ति अभी बयान की स्थिति में नहीं है।''

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने शाम को ही यात्रियों को सतर्क करने के लिए ट्वीट किया था। मूलचंद स्टेशन पर ट्रैक पर यात्री के कूदने के कारण कश्मीरी गेट से बदरपुर बॉर्डर मेट्रो के बीच मेट्रो सेवा विलंब से चल रही थी। वॉयलेट लाइन दिल्ली में कश्मीरी गेट से हरियाणा में बल्लभगढ़ के राजा नाहर सिंह स्टेशन तक जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें