फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: कमर्शियल सिलेंडर के दामों में भारी गिरावट, अब उपभोक्ताओं को देने होंगे इतने रुपये

Fri, 01 Jul 2022 08:48 AM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली

सार

कमर्शियल सिलेंडरों की कीमत पहले जहां 2,219 रुपये थी, वहीं अब इसके लिए 198 रुपये कम देने होंगे। 19 किग्रा के सिलेंडर के लिए अब 2,021 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कमर्शियल (वाणिज्यिक) सिलेंडरों की कीमतों में 198 रुपये की भारी गिरावट की गई है। यह आदेश एक जुलाई से प्रभावी हो गया है। इससे उपभोक्ताओं को भारी राहत मिलेगी। कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की दरों में कोई बदलाव नहीं किया है, यानी वे यथावत रहेंगी। नई दरें आज एक जुलाई 2022 से प्रभावी हो गई हैं।

विज्ञापन


उपभोक्ताओं को कमर्शियल सिलेंडरों के लिए पहले जहां 2,219 रुपये चुकाने पड़ते थे, वहीं अब इसके लिए उन्हें 198 रुपये कम देने होंगे। 19 किग्रा के सिलेंडर के लिए अब उपभोक्ताओं को 2,021 रुपये देने होंगे। हर महीने के पहले दिन कुछ बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं, जो कि सीधे आम जनता की जेब पर असर डालते हैं। इन बदलावों से या तो बोझ बढ़ जाता है या फिर कुछ राहत मिलती है।

इससे पहले एक जून को भी गैस कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती की थी। तब कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 135 रुपये प्रति सिलेंडर घटाई थी। जिसके बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम के गैस सिलेंडर की कीमत 2219 रुपये हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें