पीड़ित युवक भी युवती की बात सुनकर अपनी जीवन संगिनी से मिलने के लिए उसकी बताए जगह पर पहुंच गया। युवती एक युवक के साथ मौजूद थी।
कुछ ही देर में बातों बातों में तीनों ऐसे घुलमिल गए जैसे काफी अरसे से एक दूसरे को जानते हैं। वहां बातचीत करने के बाद युवती प्रवीण को पास के एक पार्क में ले गई। जहां बातचीत के दौरान उसने प्रवीण को नशीला पेय पदार्थ पीने के लिए दिया। इसके पीते ही वह बेसुध हो गया।
जब उसे होश आया तो वहां कोई नहीं था। उसके जेब से हजारों रुपये, मोबाइल फोन और उसकी स्कूटी गायब थी। पीड़ित ने उसके बाद इसकी शिकायत थाने में नहीं की लेकिन 28 नवंबर को थाने पहुंचकर अपनी आपबीती बताई।
पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वी 3 एस मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से युवती और उसके सहयोगी की पहचान करने में जुटी है।