दिल्ली के मालवीय नगर में आज एक शख्स के चौथी मंजिल से गिरने से हड़कंप मच गया। हालांकि उसकी जान तो बच गई लेकिन उसका टखना इमारत की चारदीवारी पर लगे लोहे की ग्रिल में फंस गया। इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस समय पर पहुंची और वेल्डर को बुलाया गया।
विज्ञापन
वेल्डर की लोहे की रॉड काटी जिसके बाद पीड़ित का पैर ग्रिल से बाहर निकाल उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित की पहचान किशन सिंह पुत्र भूपति बारिक निवासी मालवीय नगर के रूप में हुई है।